26 फ़रवरी 2017 - 18:25
यमन मिज़ाइलों से थर्राई सऊदी सेना।

पिछले कुछ दिनों से यमनी सेना के मिज़ाइली हमलों की वजह से सऊदी सेना और उसके समर्थकों पर भयंकर भय और वहशत छा गई है।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबनाः पिछले कुछ दिनों से यमनी सेना के मिज़ाइली हमलों की वजह से सऊदी सेना और उसके समर्थकों पर डर और वहशत छा गई है।
शनिवार को यमनी सेना ने बर्क़ुक़ शक़ीक़ नामक बिजलीघर को बैलेस्टिक मीज़ाइल से निशाना बनाया। यह बिजलीघर अधिकतर सऊदी सैन्य छावनियों को बिजली सप्लाई करता है।
दूसरी ओर यमनी सेना ने सनआ क्षेत्र में मौजूद नहम शहर में हमला करके सऊदी गठबंधन के छः सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया है। अलमसीरा टेलीविजन चैनल नें सूचना दी है कि सऊदी अरब गठबंधन के इन सैनिकों को हवाई और ज़मीनी कार्यवाहियों में मार गिराया है।